Download Our App

Home » Uncategorized » श्रीराम कॉलेज में लव जिहाद, बलात्कार और अब संचालक करसोलिया पर लगा युवक से दैहिक शोषण का आरोप

श्रीराम कॉलेज में लव जिहाद, बलात्कार और अब संचालक करसोलिया पर लगा युवक से दैहिक शोषण का आरोप

जबलपुर (जयलोक)।  शहर के विवादित और छात्राओं के लिए सबसे असुरक्षित घोषित हो चुके श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज में लगातार हो रहे विवादित घटनाक्रमों के कारण यह संस्थान अपनी धूमिल होती छवि के कारण एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस कॉलेज में अव्यवस्थाओं और आएदिन होने वाले कांडों की स्थिति खुद गुगल भी बताता है। ऐसे कई काली करतूतें कॉलेज के नाम से इंटरनेट में दर्ज हैं।
इस बार कॉलेज के संचालक आर के करसोलिया पर कॉलेज के ही एक कर्मचारी ने दैहिक शोषण और प्रताडऩा के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला करीब एक माह पहले का है। जिसे संचालकों के द्वारा लगातार दबाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन इस मामले में जाँच प्रारंभ हो चुकी है। पुलिस की कार्रवाही पर भी चौतरफा निगाहें बनी हुई हैं। शिकायत के साथ प्रमाण भी सौंपे गए हैं।
शारीरिक शोषण का शिकार हुए युवक के पिता ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष पूर्व में ही करसोलिया की काली करतूतों का खुलासा किया था कि किस प्रकार से वो उनके 24-25 साल के लडक़े को दबाव में लेकर उसका शोषण करता था। किस प्रकार से दबाव बनाकर उसके नाम से फर्जीवाड़ा किया गया। संस्था में आने वाले छात्र छात्राओं की फीस के पैसे का गबन करने के लिए युवक के नाम का इस्तेमाल कर बैंक खाते खुलवाए गए और लाखों रूपये की राशि का गबन किया गया। जब गबन पकड़ा गया तो पूरा ठीकरा इसी युवक के सिर पर फोड़ दिया गया। जबकि राशि केवल एक खाते में जमा नहीं हुई बल्कि अन्य खातों में भी संचालक करसोलिया के कहने पर ही ट्रांसफर की गई और बड़ा गबन किया गया। इस मामले में भी माढ़ोताल थाने में एक एफआईआर दर्ज है लेकिन अब मामला बिगडऩे पर इसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है जबकि दर्जनों छात्र छात्राओं के साथ आर्थिक अपराध भी किया गया और संस्था में भी गबन कर आर्थिक फर्जीवाड़ा का खुलासा इस घटनाक्रम के बाद हुआ है। खुद को फंसता देख कॉलेज के संचालक करसोलिया अब इस मामले को दबाने का पूरा दबाव निर्मित करने का प्रयास कर रहे हैं। दुष्कर्म के मामले में जाँच आगे बढ़ते ही कई चौकाने वाले खुलासे होंगे।

 

माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं दुनियाभर में ठप्प होने से मच गया हड़कंप

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » श्रीराम कॉलेज में लव जिहाद, बलात्कार और अब संचालक करसोलिया पर लगा युवक से दैहिक शोषण का आरोप

Top Headlines

मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों पर पुष्पवर्षा कर महापौर को दी शाबाशी

महापौर के आग्रह पर संस्कारधानी पधारे मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के नायकों का बढ़ाया मान जबलपुर देश का सबसे स्वच्छ शहर

Live Cricket

error: Content is protected !!