Download Our App

Home » Uncategorized » खमरिया फैक्ट्री में हादसा, कम्पोनेंट मशीन में फँसा कर्मचारी का हाथ, कटी उंगली

खमरिया फैक्ट्री में हादसा, कम्पोनेंट मशीन में फँसा  कर्मचारी का हाथ, कटी उंगली

जबलपुर (जयलोक)। आयुध निर्माणी खमरिया में काम के दौरान एक कर्मचारी का हाथ चलती मशीन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में कर्मचारी के हाथ की एक उंगली कटकर अलग हो गई है। हादसा ए-4 सेक्शन का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बम के हिस्से (ब्लास्टिक कैप) बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान कर्मचारी तेजभान का हाथ अचानक तेज गति से चल रही कम्पोनेंट मशीन में फंस गया।

यह घटना इतनी तेजी से हुई कि तेजभान को संभलने का मौका नहीं मिल सका और मशीन के दबाव से उनके हाथ की एक उंगली कटकर अलग हो गई। मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने तत्काल मशीन बंद कर घायल को संभाला और बिना देरी किए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में घायल का इलाज जारी है और स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना के बाद प्रबंधन ने ए-4 सेक्शन में कार्य प्रणाली और सुरक्षा उपकरणों की बारीकी से समीक्षा शुरू कर दी है।

समन्वय की दिखी कमी

इन दिनों निर्माणी में अधिकांश कर्मचारियों की छुट्टी चल रही है इसके बाद भी आज कर्मचारियों को काम पर बुलाया गया था। जिसको लेकर कर्मचारियों में नाराजगी भी देखी जा रही है। प्राथमिक उपचार के लिए डिस्पेंसरी स्टाफ  की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। इसके कारण निर्माणी की डिस्पेंसरी बंद थी। हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिली जिसके कारण घायल को मोटर साइकिल से निजी अस्पताल ले जाया गया। मौके पर एम्बुलेंस ना मिलने से साथी कर्मचारियों में नाराजगी देखी गई।

तकनीकी विशेषज्ञ की टीम कर रही जाँच

तकनीकी विशेषज्ञों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि मशीन संचालन के समय चूक कहां हुई। रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली इस महत्वपूर्ण इकाई में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। फिलहाल संबंधित सेक्शन में सावधानी के साथ काम आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

 

माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं दुनियाभर में ठप्प होने से मच गया हड़कंप

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » खमरिया फैक्ट्री में हादसा, कम्पोनेंट मशीन में फँसा कर्मचारी का हाथ, कटी उंगली

Top Headlines

मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों पर पुष्पवर्षा कर महापौर को दी शाबाशी

महापौर के आग्रह पर संस्कारधानी पधारे मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के नायकों का बढ़ाया मान जबलपुर देश का सबसे स्वच्छ शहर

Live Cricket

error: Content is protected !!