Download Our App

Home » Uncategorized » बिरसा मुंडा जयंती पर जेल से रिहा हुए तीन कैदी

बिरसा मुंडा जयंती पर जेल से रिहा हुए तीन कैदी

जबलपुर (जयलोक)।  भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में संपूर्ण देश में मनाए जा रहे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर आज केंद्रीय जेल, जबलपुर से तीन आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को विशेष परिहार (छूट) का लाभ देते हुए रिहा किया गया। मध्यप्रदेश शासन एवं जेल मुख्यालय के निर्देशानुसार अच्छे आचरण और निर्धारित सजा अवधि पूर्ण करने वाले पात्र बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। रिहाई के अवसर पर जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को पारिश्रमिक राशि के चेक भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान जेल अधिकारियों ने रिहा हुए बंदियों को समाज में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन यापन करने और अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई।

 

श्रीराम कॉलेज में लव जिहाद, बलात्कार और अब संचालक करसोलिया पर लगा युवक से दैहिक शोषण का आरोप

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बिरसा मुंडा जयंती पर जेल से रिहा हुए तीन कैदी

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!