
राहुल गांधी बोले-भाजपा अरबपतियों को फायदा पहुँचा रही, रैली में महिला राइडर के पीछे बैठे
हैदराबाद। राहुल गांधी ने आज शनिवार को हैदराबाद में कहा कि भाजपा-आरएसएस गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। आपसे 24 घंटे काम कराकर अरबपतियों, अंबानी-अडानी को फायदा पहुंचाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस आपको पार्टनर बनाना चाहती है। हम आपके परिवार को शिक्षा और सुरक्षा देना चाहते हैं। राहुल ने गिग वर्कर्स के लिए तेलंगाना सरकार की कल्याणकारी योजानाओं की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, कैब ड्राइवर और ऐप आधारित सेवाओं से जुड़े अन्य कर्मचारियों को संबोधित किया।
इससे पहले राहुल और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी गिग वर्कर्स की बाइक रैली में भी शामिल हुए। इस दौरान राहुल महिला बाइक राइडर के स्कूटर के पीछे बैठे दिखे। वहीं, हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस की भारत समिट के दूसरे दिन राहुल गांधी उसमें भी शामिल होंगे। राहुल ने कहा कि एक्सीडेंट होता है, बीमारी होती है, इससे नुकसान होता है। परिवार परेशान होता है। इसलिए तेलंगाना की सरकार हर गिग वर्कर को 5 लाख रुपए एक्सीडेंट बीमा, और 10 लाख रुपए हेल्थ इंश्योरेंस देने जा रही है।
उन्होंने कहा कि हर ट्रांजेक्शन में राइड डिलीवरी में 1 प्रतिशत पैसा सीधा आपके बैंक अकाउंट में आपके भविष्य के लिए जाएगा। यह पैसा आपको कंपनी को देना होगा।

गिग वर्कर्स के लिए रेस्ट जोन बनाया गया
तेलंगाना के शहरों में आप दिन भर धूप में स्कूटर पर चलते हो, लेकिन रेस्ट करने के लिए जगह नहीं है। इसलिए राज्य सरकार गिग वर्कर के लिए रेस्ट जोन बनाने जा रही है।

गिग वर्कर को अपने काम का डेटा देख सकेंगे
कुछ समय पहले मैं आपसे मिला था, तेलंगाना कि गिग वर्कर्स के साथ मेरी मीटिंग हुई थी। आपने अपना दुख,दर्द बताया था। कांग्रेस और हमारे सीएम ने वादा किया था कि आपकी मांगे पूरी करेंगे। हमने मदद और प्रोटेक्शन का वादा किया था, जो आज पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक गिग वर्कर अपने डेटा को नहीं देख सकता था। अब ये कानून गिग वर्कर को आपके डेटा पर अधिकार देने जा रहा है।
गिग वर्कर्स की रैली में शामिल हुए
राहुल गांधी और तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी माधापुर के जयभेरी ग्राउंड तक निकाली गई रैली में शामिल हुए। इस दौरान वर्कर्स के लिए वेलफेयर बोर्ड की शुरुआत भी हुई, जो राज्य में उनके लिए कानून और कल्याणकारी योजनाएं लागू करेगा।
तेलंगाना में गिग वर्कर्स का कानून लागू
तेलंगाना सरकार ने गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए तेलंगाना प्लेटफॉर्म-बेस्ड गिग वर्कर्स (रजिस्ट्रेशन, सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर) एक्ट, 2026 बनाया है। यह कानून 2 जून से लागू हो चुका है। अब 14 नवंबर को इस कानून के तहत बनाए गए नियमों की अधिसूचना जारी होगी।
माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं दुनियाभर में ठप्प होने से मच गया हड़कंप





