
जनजातीय समाज के लिए रुपए 3 हजार करोड़ की योजनाएँ शुरू कीं-प्रधानमंत्री
नई दिल्ली/गढ़चिरौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नक्सली हिंसा ने सबसे ज्यादा नुकसान जनजातीय समाज को पहुंचाया। 2014 में देश के करीब 125 जिले माओवादी और नक्सली हिंसा से प्रभावित थे। हर साल हजारों लोगों और आदिवासियों की जान जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। नक्सली गरीब परिवारों के बच्चों और बेटियों को उठा ले जाते थे। हमने नक्सलवाद-माओवाद को खत्म किया। इससे अब आदिवासी महिलाओं और परिवारों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
पीएम रविवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। पीएम ने तीन हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही मिजोरम में ट्राइबल फ्रीडम फाइटर म्यूजियम का उद्घाटन भी किया।

पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दिल्ली में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आदिवासी कलाकारों ने डांस की प्रस्तुति दी। पीएम ने कलाकारों के साथ खरताल भी बजाई। सरकार ने 2021 में बिरसा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था। पीएम मोदी 2023 में बिरसा की जन्मस्थली उलिहातू (खूंटी, झारखंड) गए थे। वे उलिहातू का दौरा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।
मोदी बोले- पहले लोग छत्तीसगढ़ जाने से डरते थे
प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बस्तर का जिक्र करते हुए कहा कि पहले लोग वहां जाने से डरते थे, लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने सुरक्षा बलों के साथ इसी इलाके में दीपावली मनाई। उन्होंने कहा कि आज देश का नेतृत्व आदिवासी समाज की एक बेटी के हाथ में है।

50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर आए
मोदी ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में करीब 30 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। देश इस समय दो बड़ी उपलब्धियों की चर्चा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछड़े और आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट रखा। मुद्रा योजना से बिना गारंटी के कर्ज देकर लोगों के लिए रोजगार और कमाई के अवसर बढ़ाए गए।
आजादी की लड़ाई में आदिवासी वीरों-वीरांगनाओं ने बलिदान दिया
प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई में आदिवासी समाज ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और कई वीरों-वीरांगनाओं ने बलिदान दिया। भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और उनका ‘उलगुलान’ आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा है।
श्रीराम कॉलेज में लव जिहाद, बलात्कार और अब संचालक करसोलिया पर लगा युवक से दैहिक शोषण का आरोप





